Breaking

Friday, September 20, 2019

ram upgrade before and after

ram upgrade before and after ( रैम अपग्रेड होने से पहले और अपग्रेड होने के बाद )

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम रैम अपग्रेड होने से पहले और अपग्रेड होने के बाद (ram upgrade before and after ) क्या प्रॉब्लम आती है। और उनको किस तरह से ठीक किया जा सकता है, उन सब चीजों के बारे में विस्तार से जानेंगे। और रैम से जुड़े कुछ अन्य बातें भी जानेंगे। तो चलिए बिना वक्त गवाए स्टार्ट कर लेते हैं, हमारा आज का यह पोस्ट।
ram upgrade before and after
रैम अपग्रेड होने से पहले और अपग्रेड होने के बाद

रैम अपग्रेड होने से पहले ( ram upgrade before )

दोस्तों सबसे पहले हम यह जान लेते हैं, कि रैम को अपग्रेड ( Upgrade ) करने से पहले आप एक बात अपने दिमाग में क्लियर कर लीजिए। कि आप रैम को अपग्रेड क्यों करना चाहते हैं, क्या आपका कंप्यूटर स्लो चल रहा है। और अगर आपका कंप्यूटर स्लो चल रहा है, तो किसी ने आपको आईडिया दिया होगा, या किसी ने आपको यह कहा होगा, कि आप अपने कंप्यूटर का रैम बढ़ा लीजिए। आपका कंप्यूटर पहले से फास्ट काम करने लगेगा। पर दोस्तों मैं आपको बता दूं, कि रैम बढ़ा लेने से कंप्यूटर पहले से फास्ट काम नहीं करने वाला है। वह पहले जितना स्पीड से काम कर रहा था। अपग्रेड होने के बाद भी उतना ही स्पीड से काम करेगा। इसमें थोड़ा बहुत फर्क जरूर पड़ जाता है।

ज्यादा रैम की जरूरत कब पड़ती है ?


जैसे कि अगर आपका फोटोशॉप का काम है, और आप कोरल ड्रॉ वगैरह भी यूज करते होंगे। तो आपको अगर बहुत बड़े पोस्टर बनाने हो, जैसे कि एक ही पोस्टर में 50 या 60 फोटो एक साथ एडिट करने हो, और उसका एक ही इमेज बनाना हो। अर्थात बहुत बड़ा पोस्टर बनाना हो, और वह भी high-resolution में। तब आपको ज्यादा रैम की जरूरत पड़ती है।

क्योंकि अगर आपके कंप्यूटर का रैम ही 1GB होगा, और आपके फोटो की साइज या वीडियो की साइज 1GB से ज्यादा बढ़ने लगेगा, तो आपका कंप्यूटर हैंग होने लगेगा। जैसे-जैसे फाइल की साइज बढ़ती रहेगी, वैसे वैसे आपका कंप्यूटर हैंग होने लगेगा। इसीलिए उस पोजीशन पर आप रैम बढ़ा लेंगे, तो वह काम करना थोड़ा आसान हो जाएगा, और आपके कंप्यूटर के हैंग होने की समस्या लगभग ठीक हो जाएगी। और दोस्तों अगर आपका कंप्यूटर हैंग हो रहा है, तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर को फॉर्मेट करके देखिए। क्योंकि कई बार वायरस की वजह से भी आपका कंप्यूटर हैंग होने लगता है। उसमें आपके रैम का कोई रोल नहीं होता है।

और हमारे कंप्यूटर के हैंग होने का एक और बहुत बड़ा वजह यह होता है, कि अगर आपके कंप्यूटर के हार्ड डिक्स अगर फुल होने लगता है, और जगह कम रहती है, तो भी आपका कंप्यूटर हैंग होने लगता है। तो उस पोजीशन में आपको अपना हार्ड ड्राइव या तो क्लीन करना होगा उसमें से कुछ डाटा डिलीट करने होंगे, या आपके हार्ड डिस्क कैपेसिटी को बढ़ाना होगा। तब जाकर आपका कंप्यूटर आसानी से चलेगा, और हैंग की समस्या कम हो जाएगी। तो दोस्तों यह कुछ कारण थे, हमारे कंप्यूटर के हैंग होने का।

रैम के अपग्रेड होने के बाद के प्रॉब्लम ( problem )


दोस्तों अब मान लीजिए कि, आपने अपने कंप्यूटर का रैम अपग्रेड कर लिया है। अब उसके बाद क्या क्या प्रॉब्लम आती ,है उसके बारे में बात करते हैं।

पहला प्रॉब्लम


दोस्तों मान लीजिए, कि आपने अपने कंप्यूटर को अपग्रेड करने के लिए कोई रैम खरीदा है, और आपके कंप्यूटर में 2GB का राम पहले से है, और बाद में 2GB का रैम और खरीद लिया है। अब दूसरा जो 2GB का रैम है, उसको आपने अपने कंप्यूटर में लगाया, तो आपके कंप्यूटर का डिस्प्ले आना बंद हो गया।

मतलब के आपके कंप्यूटर का डिस्प्ले अब नहीं आ रहा है। कंप्यूटर का डिस्प्ले में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। फिर आप उस राम को वापस निकालते हैं, तो आपका डिस्प्ले आ जाता है, और सही से काम करने लग जाता है। और वापस लगाते ही, वापस कंप्यूटर डिस्प्ले चला जाता है। दोस्तों ऐसा क्यों होता है, उसके बारे में आपको बता देता हूं।

कंप्यूटर का डिस्प्ले ना आने का कारण ( ram upgrade before and after)


दोस्तों आपकी कंप्यूटर का डिस्प्ले इसलिए नहीं आ रहा था, क्योंकि जो आपका रैम है, वह उसकी फ्रिकवेंसी तथा जिस रैम को आप ने खरीदा है, उस रैम की फ्रीक्वेंसी दोनों आपस में मैच नहीं कर रही है। उसकी कॉन्फ़िगरेशन ( configuration ) सारे मैच नहीं कर रहे हैं। इसीलिए ही आपका कंप्यूटर डिस्पले नहीं दे रहा है। तो उसको ठीक करने के लिए सबसे पहले, आप अपने रैम का फ्रीक्वेंसी मैच  कीजिए। फ्रीक्वेंसी से हमारा मतलब यह है, कि आपका रैम कितने मेगाहर्ट्ज का है। वह पहले पता कीजिए। उसके बाद सेम फ्रीक्वेंसी का ही रैम खरीदीए। फ्रिकवेंसी मैच होने के बाद आपका कंप्यूटर बिल्कुल अच्छे से काम करने लगेगा, और आप बड़े से बड़ा सॉफ्टवेयर इसमें इंस्टॉल कर पाएंगे। और बड़े से बड़ा फोटो आप एडिट कर पाएंगे। उस रैम के मुताबिक।

दूसरा प्रॉब्लम 


दोस्तों दूसरा प्रॉब्लम यह है, कि मान लीजिए आपने अपना कंप्यूटर का रैम अपग्रेड कर लिया है। अब अपग्रेड करने के बाद आपका कंप्यूटर पहले से भी स्लो चल रहा है, या आप काफी देर काम कर रहे हैं, और स्क्रीन में ब्लू कलर का एरर आ जाता है, तो अब इसको ठीक कैसे करें। इसको ठीक करने के लिए भी आपको रैम का फ्रीक्वेंसी वगैरह सब कुछ मैच करवाना होगा। उसके बाद ही आपका कंप्यूटर सही से वर्क करेगा। और अगर फिर भी स्क्रीन पर एरर आ रहा है, तो आप का रैम खराब हो सकता है। उस पोजीशन में आप रैम चेंज कर के देखिए। आप का प्रॉब्लम ठीक हो जायगा।

NOTE :-

इसलिए दोस्तों आप जब भी अपने कंप्यूटर का राम अपग्रेड करना चाहते हो, तो सबसे पहले रैम की फ्रीक्वेंसी मैच कीजिए। उसके बाद ही राम को खरीदे।

तो दोस्तों अब तक आपको समझ में आ गया होगा, कि रैम को अपग्रेड करने से पहले और अपग्रेड करने के बाद किस तरह का प्रॉब्लम आते हैं। और उन प्रॉब्लम का क्या सलूशन होता है। हमारे आज की पोस्ट में बस इतना ही था। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए। तो चलिए अब चलते हैं, और मिलेंगे नेक्स्ट पोस्ट पर। 

No comments:

Post a Comment