Breaking

Saturday, August 31, 2019

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)

परिचय (introduction) :-
दोस्तों आज से हम कंप्यूटर के कंपलीट हार्डवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स स्टार्ट कर रहे हैं, जिसमें आपको थ्योरी कल से लेकर प्रैक्टिकल तक पूरा का पूरा आपको बताया जाएगा। अगर आप कंप्लीट हार्डवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं, और हर एक चीज को अच्छे से समझना चाहते हैं, तो हमारे website को सब्सक्राइब कर लीजिए, और हमारा हर एक लेख बहुत ही बड़ा होने वाला है, इसलिए मैं कहता हूं कि हमारा हर एक लेख पूरा पढ़े, और अच्छे से समझे। आप यह समझ कर चल सकते हैं, कि मैं एक किताबी भाषा को अपने तरीके से समझाने जा रहा हूं, जो आप कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स करते हैं, ठीक उसी प्रकार हम भी एक तरह से कंप्यूटर ट्रेनिंग का कोर्स करवा रहे हैं, तो चलिए बिना वक़्त गवाए शुरू करते हैं।
कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)
कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)

 कंप्यूटर शब्द की उतप्ति (Computer word origin)


 हमारे जो कंप्यूटर है, यह शब्द आखिर आया कहां से। आखिर इस शब्द की उत्पत्ति हुई कैसे ? क्या आप यह जानते है? अगर नहीं जानते तो मैं आपको बता देता हूं। कि कंप्यूटर शब्द का उत्पत्ति लेटिन भाषा के कंप्यूट शब्द से  हुआ है, और कंप्यूट का लैटिन भाषा में अर्थ है, गणना करना। अतः इसे संगणक कहा जाता है।

 यह एक ऐसा यंत्र है, जो कि गणितीय क्रियाओं को तीव्र गति से संपन्न करता है। शुरुआती दौर में इसका उपयोग काफी जटिल क्रियाओं को तीव्र गति से संपन्न करने के लिए किया जाता था, परंतु आज के दौर में इसका उपयोग जीवन के हर क्षेत्र में किया जाता है। चाहे वह कोई भी कार्य हो। हर जगह कंप्यूटर का उपयोग हम करते हैं, और कुछ लोगों का यह भी मानना है, कि आजकल का सारा काम और पूरी दुनिया कंप्यूटर पर ही निर्भर करती है। और एक तरह से सोचा जाए तो यह सही बात भी है। इसीलिए दोस्तों मैं कहता हूं, कि किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने के लिए हमें कंप्यूटर को अच्छे से जानना और समझना जरूरी है। तो चलिए शुरुआत कंप्यूटर की परिभाषा से करते हैं।

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)


 कंप्यूटर एक ऐसा स्वचालित मशीन है, जो निर्देशों  के नियंत्रण में, डाटा पर क्रिया करके, सूचना प्रतिपादित करता है। यह रोड डेटा को इनपुट के रूप में स्वीकार करता है, तथा उनपर क्रिया कर के परिणाम के रूप में अर्थपूर्ण सूचना प्रदर्शित करता है।

कंप्यूटर की क्षमताएं (Computer capabilities)


  1. यूजर द्वारा दिए गए निर्देश को स्वीकार करने की क्षमता इसमें होती है। 
  2. यूजर द्वारा दिए गए डाटा को स्वीकार करने की क्षमता। 
  3. स्वीकृत डाटा को क्रियान्वित करने की क्षमता। 
  4. यूजर की आवश्यकता अनुसार परिणाम प्रदर्शित करने की क्षमता। 


दोस्तों कंप्यूटर में डाटा को ग्रहण करने, तथा दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रोग्राम को क्रियान्वित करने की क्षमता कंप्यूटर में होती है। और इसमें गणितीय  क्रियाएं करने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है, और कंप्यूटर बहुत ही तेजी से हमारे हर सवाल का जवाब दे देता है। दोस्तों डाटा को प्रोसेस करने के लिए जो यंत्र काम में लिया जाता है, उसे सीपीयू कहा जाता है, और सीपीयू का दूसरा नाम प्रोसेसर होता है, जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, और जो हमे प्रोसेसर दिखाता है, वह सब हमें कंप्यूटर के स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। जिसे हम डिस्प्ले कहते हैं, और यह डिस्प्ले एक आउटपुट मशीन कहलाता है, और जो भी हम बाहरी चीजें लगाते हैं, जिससे कि हमें कंप्यूटर के अंदर डाटा को पहुंचाना होता है, उसे हम इनपुट मशीन कहते हैं। जैसे :- की-बोर्ड, माउस।

note :-

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने कंप्यूटर की परिभाषा के बारे में समझा, कि कंप्यूटर की क्या परिभाषा होती है, और कंप्यूटर शब्द आखिर कहां से आया है। अगली पोस्ट में मैं आपको कंप्यूटर की संरचना के बारे में बताऊंगा।

तो आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताइए, और अगर आप कंप्यूटर की कंपलीट हार्डवेयर कोर्स करना चाहते हैं, और कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझना चाहते हैं, और कंप्यूटर रिपेयरिंग करना चाहते हैं, तो आप हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब कर लीजिए, और सब्सक्राइब बटन आपको नीचे मिल जाएगा तो चलिए चलते हैं। 

No comments:

Post a Comment